डॉ भीमराव अम्बेडकर की 128 जयंती, आज युवाओ को उनके विचारो पर चलने की आवश्यकता है...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापती डॉ भीमराव अम्बेडकर की 128 जयंती पर शुभकामनायें देते हुए संदेश दे रहे हैं| वे कह रहे हैं| आज भी हमारे समाज में कई तरह की विसंगतिया हैं| जिसको दूर करने के लिये सभी युवा पीढ़ी को सामने आना होगा| समाज में कई तरह की बुराई है, जैसे जातीवाद, क्षेत्रवाद, बाल विवाह आदि जो देश के विकास में बाधा है| आज सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है| शिक्षित और संगठित रहने के साथ संघर्ष करने की आवश्यकता है| जिससे समाज और देश का विकास हो सके|